(फोटो नंबर-15,16)परिचय-नवज्योति शिक्षा निकेतन में बच्चों ने जलाया कैंडिल, शहर में कैंडिल मार्च निकाले युवा

आतंकवादियों का नहीं होता है कोई मजहबपाकिस्तान में बच्चों की हत्या पर लोगों में आक्रोश, दी श्रद्धांजलि, किया हवन भी दाउदनगर (अनुमंडल)पाकिस्तान के पेशावर में आतंकवादियों द्वारा 132 बच्चों की निर्मम हत्या पर आक्रोश व दुख व्यक्त करने का सिलसिला जारी है. शहर के युवाओं ने बुधवार की शाम स्वत:स्फूर्त कैंडल मार्च निकाल कर मृतकों […]

आतंकवादियों का नहीं होता है कोई मजहबपाकिस्तान में बच्चों की हत्या पर लोगों में आक्रोश, दी श्रद्धांजलि, किया हवन भी दाउदनगर (अनुमंडल)पाकिस्तान के पेशावर में आतंकवादियों द्वारा 132 बच्चों की निर्मम हत्या पर आक्रोश व दुख व्यक्त करने का सिलसिला जारी है. शहर के युवाओं ने बुधवार की शाम स्वत:स्फूर्त कैंडल मार्च निकाल कर मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि दी और इस घटना की तीखी निंदा की. इस कैंडल मार्च में उपमुख्य पार्षद कौशलेंद्र कुमार सिंह, वार्ड पार्षद रविरंजन स्वर्णकार, बसंत कुमार, चिंटु मिश्रा समेत सैकड़ों युवा शामिल हुए. नवज्योति शिक्षा निकेतन में बच्चों ने कैंडल जला कर दो मिनट का मौन रख. निदेशक नीरज कुमार गुप्ता ने कहा कि आतंकवादियों ने निंदनीय काम किया है. इस मौके पर प्राचार्य दीपक कुमार, शिक्षक नवीन पांडेय, किरण देवी, नेहा कुमारी,पूनम कुमारी समेत अन्य लोग मौजूद थे. वहीं डीएवी पब्लिक स्कूल में प्रता:कालीन प्रार्थना सभा में मृत बच्चों व शिक्षकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गयी. उनकी आत्मा की शांति के लिए हवन भी किया गया. प्राचार्य डॉ आरके दूबे ने कहा कि यह एक अमानवीय घटना है. आतंकवादियों का कोई मजहब नहीं होता है. हमें मिल कर इसका विरोध करना चाहिए. भाजपा की नगर इकाई ने भी घटना की निंदा की है. भाजपा जिला उपाध्यक्ष अटल बिहारी, नगर अध्यक्ष जयगोबिंद प्रसाद, युवा मोरचा नगर अध्यक्ष शंभु प्रसाद, सूरज पांडेय ने संयुक्त प्रेस बयान जारी कर कहा है कि आतंकवाद से निबटने के लिए पूरे विश्व में कांबिंग ऑपरेशन चलाने की जरूरत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >