युवक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

एक सप्ताह से रह रहा था ससुराल में ओबरा (औरंगाबाद)उपेंद्र पासवान (28 वर्ष) अपने ससुराल प्रखंड के रतनपुर मनौरा गांव में विगत एक सप्ताह से रह रहा था. बुधवार की रात उसकी मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार, उपेंद्र पासवान सासाराम के किरहंडी गांव का रहनेवाला था. वह अपने ससुर गुड्डू पासवान के घर […]

एक सप्ताह से रह रहा था ससुराल में ओबरा (औरंगाबाद)उपेंद्र पासवान (28 वर्ष) अपने ससुराल प्रखंड के रतनपुर मनौरा गांव में विगत एक सप्ताह से रह रहा था. बुधवार की रात उसकी मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार, उपेंद्र पासवान सासाराम के किरहंडी गांव का रहनेवाला था. वह अपने ससुर गुड्डू पासवान के घर में रह रहा था. वह अक्सर शराब के नशे में रहता था, जिसके कारण आये दिन उसकी पत्नी किरण देवी से झगड़ा होते रहता था. बीती रात वह पत्नी से झगड़ा कर फांसी लगा ली, जिससे घटनास्थल पर उसकी मौत हो गयी. इसकी सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों ने रतनपुर मनौरा गांव पहुंच कर घटना की जानकारी ली. थानाध्यक्ष ने मामले की छानबीन कर दोनों पक्ष के लोगों से पूछताछ की. थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक स्वयं फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है. उसकी पत्नी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. शव को पोस्टमार्टम करा कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >