यात्री शेड में दुकानदारों का कब्जा

देवकंुड (औरंगाबाद)देवकुंड स्थित बस स्टैंड के पास यात्री शेड में अतिक्रमण कर लिये जाने से यात्रियों को परेशानी हो रही है. इस संबंध में समाजसेवी राजेश कुमार ने बताया कि स्थानीय फल विक्रेताओं द्वारा यात्री शेड के मेन गेट से होते हुए यात्री शेड के कुछ भागों में दुकान लगा दिये जाने से दूर-दराज से […]

देवकंुड (औरंगाबाद)देवकुंड स्थित बस स्टैंड के पास यात्री शेड में अतिक्रमण कर लिये जाने से यात्रियों को परेशानी हो रही है. इस संबंध में समाजसेवी राजेश कुमार ने बताया कि स्थानीय फल विक्रेताओं द्वारा यात्री शेड के मेन गेट से होते हुए यात्री शेड के कुछ भागों में दुकान लगा दिये जाने से दूर-दराज से आये हुए यात्रियों को परेशानी होती है. सबसे ज्यादा परेशानी महिला यात्रियों की हो रही है. देवकुंड में मात्र यही एक यात्री शेड है, जो अतिक्रमणकारियों की चपेट में है. देवकुंड स्थित सहस्त्रो धारा तालाब भी अतिक्रमणकारियों की चपेट में कई वर्षों से है. बावजूद प्रशासनिक कार्रवाई आज तक नहीं हो सकी है, जिससे अतिक्रमणकारियों का मनोबल दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है. यही वजह है कि देवकुंड में अतिक्रमणकारियों का साम्राज्य धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >