दाउदनगर (औरंगाबाद)ओबरा-बेल सड़क की हालत काफी जर्जर हो गयी है. इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है. यह सड़क बेल होते हुए पौथू तक जाती है. पर, सड़क की हालत खराब होने से वाहन चालक इस सड़क पर गाड़ी ले जाना नहीं चाहते हैं. दिन भर में एक या दो बस पौथू के लिए जाती है. इसके अलावे ऑटो ही इस रोड में किसी प्रकार चल पाते हैं. ऑटो चालक अक्षय कुमार सिंह ने बताया कि ओबरा से बेल आने में छह किलोमीटर की दूरी तय करने में 40 मिनट का समय लग जाता है. सड़क पूरी तरह गड्ढे में तब्दील हो है. इससे वाहनों के पाट प्राय: टूट जाते हैं. इसके कारण कोई भी वाहन चालक इस सड़क पर वाहन ले जाना नहीं चाहता है. इसके कारण इस सड़क के किनारे बसे लगभग दो दर्जन गांव से निवासियों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है. यात्रियों ने बताया कि भारी वाहनों के आवागमन के कारण सड़क बदहाल हो गयी है. पर, सरकार का इस पर कोई ध्यान नहीं है. सड़क की शीघ्र मरम्मत नहीं की गयी तो आवागमन पूरी तरह बंद हो जायेगा. स्थानीय लोगों ने जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है.
जर्जर रोड से छह किमी की दूरी में लगते 40 मिनट
दाउदनगर (औरंगाबाद)ओबरा-बेल सड़क की हालत काफी जर्जर हो गयी है. इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है. यह सड़क बेल होते हुए पौथू तक जाती है. पर, सड़क की हालत खराब होने से वाहन चालक इस सड़क पर गाड़ी ले जाना नहीं चाहते हैं. दिन भर में एक या दो बस पौथू के […]
