डिवाइडर नहीं रहने से हो रही परेशानी

दाउदनगर (औरंगाबाद) दाउदनगर शहर के भखरूआ मोड़ पर डिवाइडर बनाने की सख्त आवश्यकता है. शहर की बढ़ती आबादी के कारण यातायात का बोझ दिनों दिन बढ़ते जा रहा रहा है. एनएच 98 तथा दाउदनगर-गया पथ पर वाहनों के बढ़ते तादाद के कारण पैदल चलनेवाले यात्रियों को काफी परेशानी होती है. डिवाइडर नहीं होने के कारण […]

दाउदनगर (औरंगाबाद) दाउदनगर शहर के भखरूआ मोड़ पर डिवाइडर बनाने की सख्त आवश्यकता है. शहर की बढ़ती आबादी के कारण यातायात का बोझ दिनों दिन बढ़ते जा रहा रहा है. एनएच 98 तथा दाउदनगर-गया पथ पर वाहनों के बढ़ते तादाद के कारण पैदल चलनेवाले यात्रियों को काफी परेशानी होती है. डिवाइडर नहीं होने के कारण वाहन चालक मनमाने रूप से वाहन को चलाते हैं. इसके कारण प्राय: दुर्घटनाएं घटती रहती है. विधि संघ के पूर्व उपाध्यक्ष उमेश सिंह व अधिवक्ता अशोक शर्मा ने बताया कि डिवाइडर बन जाने से वाहनों के आवागमन में सुविधा होगी. यात्रियों को भी पैदल चलने में सुविधा होगी. एनएच 98 पर 10 वर्ष पहले डिवाइडर बनाया गया था. परंतु बाद में वह टूट कर बरबाद हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >