मदनपुर (औरंगाबाद). राजनीतिक बंदी रिहाई समिति के राष्ट्रीय सचिव सह बिहार प्रांत के कन्वेनर व पूर्व विधायक रामाधार सिंह ने बताया कि औरंगाबाद जेल में बंदियों द्वारा किये जा रहे अनशन को सरकार अविलंब वार्ता कर समाप्त कराये. बिहार के विभिन्न जेलों में राजनीतिक बंदियों द्वारा मणिपुर की महिला इरोम शर्मिला द्वारा पिछले 14 वर्षों से जारी अनशन के समर्थन में जेलों में बंद कैदियों के द्वारा पिछले कई दिनों से आंदोलन जारी है. अब तक सरकार के कोई भी आलाधिकारी इन राजनीतिक बंदियों से जेल में जाकर न तो वार्ता ही की है और न ही अनशन समाप्त करने के लिए अनुरोध ही किया है. नतीजतन इस ठंड के मौसम में आंदोलनकारी बंदियों का स्वास्थ्य खराब होने लगी है. ऐसे में इसकी सारी जवाबदेही सरकार के ऊपर होती है.
आंदोलनकारी बंदियों से अविलंब बात करें सरकार : रामाधार
मदनपुर (औरंगाबाद). राजनीतिक बंदी रिहाई समिति के राष्ट्रीय सचिव सह बिहार प्रांत के कन्वेनर व पूर्व विधायक रामाधार सिंह ने बताया कि औरंगाबाद जेल में बंदियों द्वारा किये जा रहे अनशन को सरकार अविलंब वार्ता कर समाप्त कराये. बिहार के विभिन्न जेलों में राजनीतिक बंदियों द्वारा मणिपुर की महिला इरोम शर्मिला द्वारा पिछले 14 वर्षों […]
