(फोटो नंबर-18)परिचय- बैठक करते प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक डा. संजय कुमार सिंह

स्वच्छता अभियान को गति प्रदान के लिए लगेगा चौपाल दाउदनगर (अनुमंडल)प्रखंड लोक शिक्षा समिति कार्यालय में प्रेरकों की एक बैठक प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक डॉ संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई ,जिसमें 22 दिसंबर 2014 को सभी पंचायतों में पंचायत लोक शिक्षा समिति की बैठक करने का निर्णय लिया गया. समन्वयक ने कहा कि बैठक […]

स्वच्छता अभियान को गति प्रदान के लिए लगेगा चौपाल दाउदनगर (अनुमंडल)प्रखंड लोक शिक्षा समिति कार्यालय में प्रेरकों की एक बैठक प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक डॉ संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई ,जिसमें 22 दिसंबर 2014 को सभी पंचायतों में पंचायत लोक शिक्षा समिति की बैठक करने का निर्णय लिया गया. समन्वयक ने कहा कि बैठक में केंद्रों को सुदृढ़ीकरण पर विचार-विमर्श किया जायेगा. गांव की ओर कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता जागरूकता अभियान, प्रधानमंत्री जन-धन योजना को गति प्रदान करने के लिए प्रत्येक गांव में चौपाल लगा कर लोगों को जागरूक किया जायेगा. संसा व तरार पंचायतों को गोद लेने का निर्णय लेते हुए कहा गया कि दोनों पंचायतों के लोक शिक्षा केंद्रों पर मार्च तक एक -एक पुस्तकालय, किसान क्लब, खेत मजदूर क्लब, युवा क्लब, युवती क्लब समेत अन्य गतिविधियां शुरू कर दी जायेगी. 11 जनवरी को होने वाले अक्षर आंचल योजना के तहत महादलित, अल्पसंख्यक व अतिपिछड़ा, नवसाक्षर महिलाओं की होनेवाली परीक्षा में सहयोग प्रदान करने का निर्णय लिया गया. बैठक में वरीय प्रेरक भास्कर कुमार, रवींद्र कुमार, संगीता कुमारी, ममता कुमारी, रजनीश कुमार व अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >