ट्रक की ठोकर से बिजली तार टूटा, चपेट में एक की मौत खैरी मोड़ के पास 11 हजार वोल्ट तार के चपेट में आया राजकुमार औरंगाबाद कार्यालयरफीगंज-गोह पथ में खैरी पथ के पास एक ट्रक के ऊपरी भाग से 11 हजार वोल्ट का तार टूट कर गिर गया. इसके चपेट में आकर मोटरसाइकिल सवार 25 वर्षीय युवक राजकुमार गुप्ता की मौत हो गयी. यह घटना मंगलवार 11 बजे दिन की है. जानकारी के अनुसार, खैरी गांव से सीमेंट खाली कर ट्रक जेएच 02 के 2832 खैरी मोड़ के समीप पहुंचा. ट्रक की गति काफी तेज थी. चालक सड़क को पार कर गुजरी 11 हजार वोल्ट की तार को नहीं देख सका. तार ट्रक के केबिन से टूट कर नीचे गिरा, इसी क्रम में पीछे से आ रहे एक मोटरसाइकिल पर दो लोग उसके चपेट में आ गये. इनमें राजकुमार गुप्ता निवासी बाबूगंज मुहल्ला, रफीगंज ने तो घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. उसके साथी मिथिलेश यादव कुछ दूर जाकर गिर पड़ा था. उसे साधारण चोट आयी. इसके बावजूद स्थानीय लोग राजकुमार गुप्ता को प्राथमिक चिकित्सा केंद्र लाये, जहां के चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी पाकर रफीगंज पुलिस पहुंची, तब तक ट्रक चालक फरार हो गया. पुलिस ट्रक के साथ मोटरसाइकिल को भी जब्त कर थाने लायी है.
(फोटो नंबर-20)कैप्शन- ट्रक
ट्रक की ठोकर से बिजली तार टूटा, चपेट में एक की मौत खैरी मोड़ के पास 11 हजार वोल्ट तार के चपेट में आया राजकुमार औरंगाबाद कार्यालयरफीगंज-गोह पथ में खैरी पथ के पास एक ट्रक के ऊपरी भाग से 11 हजार वोल्ट का तार टूट कर गिर गया. इसके चपेट में आकर मोटरसाइकिल सवार 25 […]
