(फोटो नंबर-33,)परिचय-बैठक करते अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह,

‘जरूरतमंदों को मिले योजनाओं का लाभ’विधानसभा याचिका समिति के अध्यक्ष ने अधिकारियों के साथ की बैठक औरंगाबाद (नगर)बिहार विधानसभा याचिका समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह शनिवार को औरंगाबाद पहुंचे. इस दौरान दानी बिगहा स्थित अतिथि गृह में सभी विभाग के पदाधिकारियों के साथ सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की समीक्षा की. इस दौरान […]

‘जरूरतमंदों को मिले योजनाओं का लाभ’विधानसभा याचिका समिति के अध्यक्ष ने अधिकारियों के साथ की बैठक औरंगाबाद (नगर)बिहार विधानसभा याचिका समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह शनिवार को औरंगाबाद पहुंचे. इस दौरान दानी बिगहा स्थित अतिथि गृह में सभी विभाग के पदाधिकारियों के साथ सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की समीक्षा की. इस दौरान अध्यक्ष श्री सिंह ने पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जो योजना सरकार द्वारा चलायी जा रही है उसे धरातल पर उतारना सुनिश्चित करे. ताकि जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ मिल सके. उन्होंने कहा कि इसमें जो पदाधिकारी लापरवाही बरतेंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. सरकार का आदेश हर हाल में अनुपालन करना होगा. बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त भुनेश्वर मिश्रा, जिला कल्याण पदाधिकारी शशिभूषण आर्य, सिविल डॉ परशुराम भारती सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. बैठक समाप्ति के बाद याचिका समिति के अध्यक्ष सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान सदर अस्पताल के पुरुष, महिला वार्ड, चिकित्सक कक्ष, एसएनसीयू वार्ड का भी निरीक्षण किया. सदर अस्पताल की चिकित्सकीय व्यवस्था व साफ सफाई देख कर अध्यक्ष काफी खुश हुए. निरीक्षण के क्रम सिविल सर्जन डॉ परशुराम भारती, उपाधीक्षक डॉ तपेश्वर प्रसाद सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >