औरंगाबाद कार्यालयमदनपुर प्रखंड के वार गांव स्थित हनुमान गली में किसान मोरचा की एक बैठक आयोजित की गयी. इसमें भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रमोद कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. बैठक की अध्यक्षता वार पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अरुण कुमार सिंह ने की. बैठक में किसानों ने इस क्षेत्र में सिंचाई संसाधन नहीं होने का मामला उठाया. इस पर बोलते हुए भाजपा नेता ने कहा कि प्रदेश की सरकार व यहां के विधायक दोनों ने किसानों को उपेक्षित रखा है. रफीगंज व मदनपुर क्षेत्रों में जमींदारी बांध से लेकर तमाम पइन, नाला, वितरणी की हालत जीर्ण-शीर्ण स्थिति में है. पिछले चुनाव में किसानों के बीच लंबी-चौड़ी घोषणा की गयी, लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं हुआ. लेकिन, मैं इस मंच से कहना चाहता हूं कि किसानों ने जिसको कुरसी तक पहुंचाने का काम किया है, वही किसान उन्हें कुरसी से उतार कर रोड पर चलने के लिए छोड़ देंगे. उन्होंने मंच से दधपी बांध से निकलने वाली केसहर नहर की उड़ाही निजी राशि से कराने की घोषणा की. भाजपा नेता ने कहा कि इससे घोस्ता, वार, बढ़की एरकी, छोटकी एरकी सहित दो दर्जन से भी अधिक गांव लाभान्वित होंगे और लगभग 10 हजार एकड़ भूमि सिंचित होगी. उन्होंने नहर की उड़ाही और जीर्णोद्धार के लिए भूमि पूजन सात दिसंबर को करने की बात कही. इसी दिन से केसहर नहर की उड़ाही का काम भी प्रारंभ हो जायेगा. इन्होंने दधपी बांध की भी मरम्मत निजी राशि से कराने की बात कही. इस बैठक में किसान विनोद सिंह, शिवपूजन सिंह, परशुराम सिंह, जयपाल मेहता व अन्य मौजूद थे.
सिंचाई का संसाधन उपलब्ध कराने में सरकार विफल: प्रमोद(फोटो नंबर-14)कैप्शन- बैठक में किसानों को संबोधित करते भाजपा नेता प्रमोद सिंह
औरंगाबाद कार्यालयमदनपुर प्रखंड के वार गांव स्थित हनुमान गली में किसान मोरचा की एक बैठक आयोजित की गयी. इसमें भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रमोद कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. बैठक की अध्यक्षता वार पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अरुण कुमार सिंह ने की. बैठक में किसानों ने इस क्षेत्र में सिंचाई […]
