कई विद्यालयों में मध्याह्न भोजन बंद

देवकुंड (औरंगाबाद) गोह प्रखंड के दर्जनों प्राथमिक विद्यालयों में मध्याह्न भोजन बंद होने से बच्चों की उपस्थिति में कमी आ गयी है. प्राथमिक विद्यालय देवकुंड के प्रभारी प्रधानाध्यापक शंकर चौधरी ने बताया कि चावल का उठाव अभी तक नहीं हो पाया है, जिसके कारण कई दिनों से मध्याह्न भोजन बंद है. प्रधानाध्यापक ने एमडीएम प्रभारी […]

देवकुंड (औरंगाबाद) गोह प्रखंड के दर्जनों प्राथमिक विद्यालयों में मध्याह्न भोजन बंद होने से बच्चों की उपस्थिति में कमी आ गयी है. प्राथमिक विद्यालय देवकुंड के प्रभारी प्रधानाध्यापक शंकर चौधरी ने बताया कि चावल का उठाव अभी तक नहीं हो पाया है, जिसके कारण कई दिनों से मध्याह्न भोजन बंद है. प्रधानाध्यापक ने एमडीएम प्रभारी को इसकी जानकारी दी है. प्रधानाध्यापक ने कहा कि जैसे ही चावल का उठाव हो जायेगा वैसे ही मध्याह्न भोजन चालू हो जायेगा. मध्य विद्यालय देवकुंड, हथियारा व भिमली चक के प्रधानाध्यापकों ने बताया कि चावल रात में भेजा जाता है. इस लिए चावल का उठाव नहीं हो पा रहा है. चावल विद्यालय के समय में भेजना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >