मारपीट में मां-बेटा घायल

रफीगंज (औरंगाबाद)रफीगंज थाना क्षेत्र के खिरहीरी गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट की घटना घटी. इसमें शीतल देवी व उसका बेटा सुधीर यादव घायल हो गये. घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया. पुलिस ने घायल के बयान पर इसी गांव के शिव पूजन यादव, पुकार यादव , प्रमोद यादव, संतोष यादव, […]

रफीगंज (औरंगाबाद)रफीगंज थाना क्षेत्र के खिरहीरी गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट की घटना घटी. इसमें शीतल देवी व उसका बेटा सुधीर यादव घायल हो गये. घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया. पुलिस ने घायल के बयान पर इसी गांव के शिव पूजन यादव, पुकार यादव , प्रमोद यादव, संतोष यादव, विनय यादव, सुरेंद्र यादव, राजेंद्र यादव व तुलसी यादव को आरोपित बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज की है. दर्ज प्राथमिकी में उल्लेख है कि बुधवार की शाम अपने घर में थी तभी उक्त आरोपित आकर गाली-गलौज करने लगे. इसका विरोध करने पर लाठी-डंडे से मारपीट की गयी. इससे मां-बेटा घायल हो गये. आरोपितों ने जाते-जाते घर के बरामदे में आग भी लगा दी. थानाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तहकीकात की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >