(फोटो नंबर-2) परिचय- अभिनंदन समारोह को संबोधित करते पैक्स अध्यक्ष रामनंदन सिंह व अन्य.हसपुरा (औरंगाबाद). प्रखंड के इटवा पैक्स के तहत खुटहन मीनी राइस मील के प्रांगण में मतदाताओं व आम लोगों ने एक सभा में नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष रामनंदन सिंह का अभिनंदन किया गया. इसकी अध्यक्षता रामाश्रय प्रसाद सिंह ने की. संचालन पूर्व सरपंच हरी प्रसाद सिंह ने किया. मुख्य अतिथि दाउदनगर जिला बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय मंडल, विशिष्ट अतिथि पूर्व मुखिया व राजद नेत्री किरण यादवेंदू ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष का अभिनंदन किया. वक्ताओं ने कहा कि विकास के रास्ते में राजनीति को बाधा नहीं बनने देना चाहिए. निजी स्वार्थों का परित्याग कर जनहित का कार्य करना जनप्रतिनिधियों का दायित्व है. इस पर खरा उतरने का प्रयास रामनंदन सिंह करेंगे. उन्होंने कहा कि पैक्स के सभी किसानों को लाभ दिया जाना अध्यक्ष का संकल्प है. सभी समुदाय के लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किरण यादवेंदू ने कहा कि इटवा पैक्स के किसान अभिनंदन के पात्र हैं. मतदाताओं ने काटे की टक्कर को दरकिनार कर भारी मतों से रामनंदन सिंह को जीत दिलायी. रामनंदन सिंह पंचायत के मतदाताओं, गरीबों, शोषितों, पीडि़तों व सभी समुदाय के लोगों का अभिनंदन स्वीकार करते हुए कई कल्याणकारी किसानों के हितकर योजनाओं की घोषणा की. इसमें सरकारी कीमत पर धान की खरीद, खाद मुहैया समिति के सहयोग से आटा चक्की, दाल, चूड़ा मील, मछली पालन व मुरगी पालन केंद्र खोल कर मजदूरों को रोजगार देना शामिल है. मौके पर माधुरी देवी, परीखा सिंह, राम स्वरूप विश्वकर्मा, नरेश सिंह, दिनेश राम, सूर्यदयाल मेहता, मुनारिक राम, अनिल आर्य, विनोद मिश्रा व देवेंद्र सिंह सहित दर्जनों लोगों ने अभिनंदन किया.
इटावा पैक्स अध्यक्ष का किया अभिनंदन
(फोटो नंबर-2) परिचय- अभिनंदन समारोह को संबोधित करते पैक्स अध्यक्ष रामनंदन सिंह व अन्य.हसपुरा (औरंगाबाद). प्रखंड के इटवा पैक्स के तहत खुटहन मीनी राइस मील के प्रांगण में मतदाताओं व आम लोगों ने एक सभा में नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष रामनंदन सिंह का अभिनंदन किया गया. इसकी अध्यक्षता रामाश्रय प्रसाद सिंह ने की. संचालन पूर्व सरपंच […]
