औरंगाबाद (कोर्ट) स्वास्थ्य विभाग व समाज कल्याण विभाग की संयुक्त पहल पर जिला प्रशासन द्वारा तीन दिसंबर को जिले के सभी प्रखंडों में एक विशेष अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया जायेगा. विश्व विकलांगता दिवस के अवसर पर आयोजित इस शिविर से नि:शक्त व्यक्तियों का प्रमाणीक रण व अन्य विकलांगता योजनाओं का लाभ एकल खिड़की के माध्यम से दिया जायेगा. इसके अलावे पेंशन से संबंधित आवेदन की प्राप्ति, विशेष उपकरण का वितरण हेतु माप, रेलवे में विकलांग रियायती यात्रा का प्रमाण पत्र से संबंधित आवेदन आदि एक ही दिन एकल खिड़की के माध्यम से स्वीकृत किया जायेगा. शिविर आयोजन के पूर्व विकलांग व्यक्तियों का सर्वेक्षण आंगनबाड़ी सेविकाओं के माध्यम से पंचायतवार कराया जायेगा.कार्यक्रम का होगा आयोजनविश्व विकलांगता दिवस के अवसर पर जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा तीन दिसंबर को विभिन्न तरह के कार्यक्रमों का आयोजन कराया जायेगा. सबसे पहले जिला योजना भवन में कार्यशाला का आयोजन होगा. इसके बाद गेट स्कूल के खेल मैदान में खेल-कूद का आयोजन होगा और फिर शाम में नगर भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित की जायेगी. सभी कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पदाधिकारी नवीन चंद्र झा व एसपी उपेंद्र कुमार शर्मा उपस्थित रहेंगे.
नि:शक्तों के लिए विशेष शिविर तीन को
औरंगाबाद (कोर्ट) स्वास्थ्य विभाग व समाज कल्याण विभाग की संयुक्त पहल पर जिला प्रशासन द्वारा तीन दिसंबर को जिले के सभी प्रखंडों में एक विशेष अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया जायेगा. विश्व विकलांगता दिवस के अवसर पर आयोजित इस शिविर से नि:शक्त व्यक्तियों का प्रमाणीक रण व अन्य विकलांगता योजनाओं का लाभ एकल […]
