सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 28 को

औरंगाबाद (कोर्ट)भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन(एनएसयूआइ) की बैठक आयोजित हुई. जिला उपाध्यक्ष विवेक सिंह, सचिव मोहम्मद मजहर व कुणाल सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता करने का निर्णय लिया गया. जिला उपाध्यक्ष ने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन 28 दिसंबर को होगा. दो पालियों में परीक्षाएं होंगी. पहली पाली में […]

औरंगाबाद (कोर्ट)भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन(एनएसयूआइ) की बैठक आयोजित हुई. जिला उपाध्यक्ष विवेक सिंह, सचिव मोहम्मद मजहर व कुणाल सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता करने का निर्णय लिया गया. जिला उपाध्यक्ष ने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन 28 दिसंबर को होगा. दो पालियों में परीक्षाएं होंगी. पहली पाली में वर्ग आठ से लेकर दसवीं कक्षा के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे. वहीं दूसरी पाली में इंटर व इसके आगे के सभी कक्षा के छात्र-छात्राएं इस प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं. बैठक में सर्वसम्मति से अक्षय कुमार सिंह को मीडिया प्रभारी बनाया गया. इस मौके पर जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह, मुन्ना यादव, मनीष, शैलेश सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >