शिक्षकों की गिरफ्तारी शर्मनाक

हसपुरा (औरंगाबाद) प्रखंड के नियोजित शिक्षकों ने बिहार परिवर्तनकारी नियोजित शिक्षक संघ के अध्यक्ष वंशीधर व्रजवासी सहित दर्जनों शिक्षकों को बक्सर में गिरफ्तार करने की घटना को शर्मनाक बताया है. नियोजित शिक्षकों में संघ के सुनील कुमार बॉबी, खुर्शीद रजा, सत्यजीत प्रसाद, दीपक कुमार, श्याम नंदन शर्मा सहित दर्जनों शिक्षकों ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री […]

हसपुरा (औरंगाबाद) प्रखंड के नियोजित शिक्षकों ने बिहार परिवर्तनकारी नियोजित शिक्षक संघ के अध्यक्ष वंशीधर व्रजवासी सहित दर्जनों शिक्षकों को बक्सर में गिरफ्तार करने की घटना को शर्मनाक बताया है. नियोजित शिक्षकों में संघ के सुनील कुमार बॉबी, खुर्शीद रजा, सत्यजीत प्रसाद, दीपक कुमार, श्याम नंदन शर्मा सहित दर्जनों शिक्षकों ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सभा शुरू होने के पहले संघ के प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी नीतीश कुमार के इशारे पर हुई. पुलिस व प्रशासन लोकतांत्रिक मर्यादाओं को कुचलने का काम किया है. इस तरह के आक्रामक रवैया से शिक्षकों का आंदोलन नहीं दब सकता.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >