विधि संघ की चुनाव को लेकर बढ़ी सरगर्मी

दाउदनगर (औरंगाबाद) विधि संघ दाउदनगर के अध्यक्ष, सचिव तथा कार्यकारिणी सहित अन्य पदों के लिए चुनाव की घोषणा होते ही सरगरमी काफी बढ़ गयी है. विधि संघ के पूर्व उपाध्यक्ष उमेश सिंह ने कहा कि बिहार बार काउंसिल पटना द्वारा जारी निर्देश के मुताबिक चुनाव की तैयारी की जायेगी. इसके लिए अन्य अधिवक्ताओं से भी […]

दाउदनगर (औरंगाबाद) विधि संघ दाउदनगर के अध्यक्ष, सचिव तथा कार्यकारिणी सहित अन्य पदों के लिए चुनाव की घोषणा होते ही सरगरमी काफी बढ़ गयी है. विधि संघ के पूर्व उपाध्यक्ष उमेश सिंह ने कहा कि बिहार बार काउंसिल पटना द्वारा जारी निर्देश के मुताबिक चुनाव की तैयारी की जायेगी. इसके लिए अन्य अधिवक्ताओं से भी संपर्क किया जा रहा है. इस बार अन्य पदों के लिए भी कई प्रत्याशियों के खड़ा होने की संभावना है, जिसके चलते चुनाव काफी दिलचस्प हो जायेगा. लगभग दो सौ अधिवक्ता विभिन्न पदों के लिए मतदान कर पदाधिकारियों का चुनाव करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >