दो माह से नहीं मिला वेतन

रफीगंज (औरंगाबाद) रफीगंज अंचल क्षेत्र में पदस्थापित चौकीदार-दफादार को दो माह से वेतन नहीं मिलने के कारण भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. चौकीदार विनय कुमार यादव, राजेंद्र पासवान, प्रमोद कुमार सिंह, सिद्धेश्वर यादव, भरत यादव, देवकी यादव, रघुनंदन पासवान, विनय पासवान ने बताया कि पिछले दो माह का वेतन विभाग में आवंटन रहने […]

रफीगंज (औरंगाबाद) रफीगंज अंचल क्षेत्र में पदस्थापित चौकीदार-दफादार को दो माह से वेतन नहीं मिलने के कारण भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. चौकीदार विनय कुमार यादव, राजेंद्र पासवान, प्रमोद कुमार सिंह, सिद्धेश्वर यादव, भरत यादव, देवकी यादव, रघुनंदन पासवान, विनय पासवान ने बताया कि पिछले दो माह का वेतन विभाग में आवंटन रहने के बावजूद नहीं मिला है. इस संबंध में अंचलाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि इन लोगों का वेतन बना कर ट्रेजरी में भेजा जा चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >