शादी की नियत से अपहृत छात्रा हुई बरामद

दाउदनगर (अनुमंडल) लगभग छह माह पहले शादी के नियत से कथित रूप से अपहृता किशोरी को पुलिस ने उसके प्रेमी के घर से बरामद कर लिया. पुलिस सूत्रों ने बताया कि दाउदनगर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक मो तालहा ने गुप्त सूचना के आधार पर शहर के कांदू राम गड़ही निवासी आरोपित राकेश रजक के […]

दाउदनगर (अनुमंडल) लगभग छह माह पहले शादी के नियत से कथित रूप से अपहृता किशोरी को पुलिस ने उसके प्रेमी के घर से बरामद कर लिया. पुलिस सूत्रों ने बताया कि दाउदनगर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक मो तालहा ने गुप्त सूचना के आधार पर शहर के कांदू राम गड़ही निवासी आरोपित राकेश रजक के घर से उसे बरामद किया है. बरामदगी के उपरांत पुलिस द्वारा न्यायालय में 164 के तहत बयान दर्ज कराने व मेडिकल जांच कराने की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. सूत्रों के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग का है. दोनों ने 27 अक्तूबर 2014 को पटना में शादी भी कर ली है. प्राप्त जानकारी के अनुसार किशोरी अपने प्रेमी के साथ 26 जून 2014 को फरार हो गयी थी, जिसकी शादी के नियत से अपहरण कर लिये जाने की प्राथमिकी तीन जुलाई 2014 को दर्ज करायी गयी थी. किशोरी ने पुलिस को बताया कि दोनों ने प्रेम विवाह किया है. आरोपित प्रेमी ने शनिवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है. जिसके बाद किशोरी आरोपित के घर पर आकर रह रही थी. गुप्त सूचना पर पुलिस ने उसे बरामद कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >