देवकुंड (औरंगाबाद) : गोह प्रखंड की हथियारा पंचायत में खाद्य सुरक्षा योजना के तहत बांटे गये राशन कार्ड से वंचित लोग प्रखंड कार्यालय का घेराव करेंगे. लोगों ने कहा कि प्रखंड कार्यालय में प्रपत्र बी सुधार के लिए व प्रपत्र सी नया नाम जोड़ने के लिए भरा गया. लेकिन, तीन माह बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसके कारण गरीब तबके के लोग भुखमरी के कगार पर हैं. ज्ञातव्य हो की कार्ड से वंचित लोगों ने पिछले 25 अक्तूबर को रोड जाम व बाजार बंद करते हुए आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन किया था. सूचना मिलते ही तत्कालीन बीडीओ सौरभ कुमार ने प्रदर्शनकारियों को यह कह कर शांत कराया था कि एक माह के अंदर कार्ड से वंचित लोगों को कार्ड उपलब्ध करा दिया जायेगा. बावजूद आज तक गरीबों को राशन कार्ड नहीं उपलब्ध कराया गया, जिसके कारण लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है. ग्रामीण पूर्व मुखिया रामकृपाल विश्वकर्मा, दयानंद शर्मा, हीरा लाल बॉस, मुन्ना पटेल, रामाशंकर यादव, पैक्स अध्यक्ष उमाशंकर यादव, रणधीर कुमार, उप मुखिया विनय यादव, बैजंती देवी व मानमती देवी सहित दर्जनों लोगों ने कहा कि अगर एक माह के अंदर दिये गये आवेदन पर विभागीय कार्रवाई नहीं हुई तो प्रखंड कार्यालय के समक्ष आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन कर प्रखंड कार्यालय का घेराव किया जायेगा.
राशन कार्ड से वंचित लोग प्रखंड कार्यालय का करेंगे घेराव
देवकुंड (औरंगाबाद) : गोह प्रखंड की हथियारा पंचायत में खाद्य सुरक्षा योजना के तहत बांटे गये राशन कार्ड से वंचित लोग प्रखंड कार्यालय का घेराव करेंगे. लोगों ने कहा कि प्रखंड कार्यालय में प्रपत्र बी सुधार के लिए व प्रपत्र सी नया नाम जोड़ने के लिए भरा गया. लेकिन, तीन माह बीतने के बाद भी […]
