आशा कार्यकर्ताओं ने की बैठक

दाउदनगर (अनुमंडल). बिहार राज्य आशा संघ की जिला स्तरीय बैठक बसंती कुमारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई. उन्होंने प्रेस बयान जारी कर बताया कि सात सूत्री मांगों को लेकर 15 दिसंबर को जिला अधिकारी का घेराव करने का निर्णय लिया गया है. इनकी प्रमुख मांगों में आशा को सरकारी कर्मचारी का दर्जा, आशा में से […]

दाउदनगर (अनुमंडल). बिहार राज्य आशा संघ की जिला स्तरीय बैठक बसंती कुमारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई. उन्होंने प्रेस बयान जारी कर बताया कि सात सूत्री मांगों को लेकर 15 दिसंबर को जिला अधिकारी का घेराव करने का निर्णय लिया गया है. इनकी प्रमुख मांगों में आशा को सरकारी कर्मचारी का दर्जा, आशा में से 50 प्रतिशत एएनएम बनाने, एक लाख की बीमा करने, मातृत्व अवकाश व विशेष अवकाश देने, 15 हजार रुपये वेतन देने, मरीजों को चेक के माध्यम से भुगतान करने और स्वास्थ्य कर्मचारियों के मनमानी पर रोक लगाने की मांग शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >