हसपुरा (औरंगाबाद) प्रखंड के मलहारा पैक्स प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक पैक्स गोदाम मलहारा टोले नवादा के प्रांगण में हुई. इसकी अध्यक्षता पैक्स अध्यक्ष राम लखन सिंह ने की. बैठक में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अजीत कुमार ने सहकारिता संबंधी प्रबंध कार्यकारिणी एवं पैक्स अध्यक्ष को विस्तार से जानकारी दी. अजीत कुमार ने कहा कि सहकारिता का कार्य सहयोग से चलता है. सरकार द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं को किसानों तक पहुंचाएं. धान अधिप्राप्ति, अधूरा गोदाम का निर्माण कार्य पूरा कराने, साख जमा वृद्धि की बैंक खोलने सहित खाता संचालन के लिये सदस्य सर्वोदय कुमार के नाम का प्रस्ताव सर्वसम्मत से बैठक में पारित किया गया. बैठक में लाल मोहन राम, महेश कुमार, राजीव रंजन कुमार, सर्वोदय कुमार, फुलपतिया देवी व सुनीता देवी आदि उपस्थित थे.
किसानों को मिले योजनाओं का लाभ
हसपुरा (औरंगाबाद) प्रखंड के मलहारा पैक्स प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक पैक्स गोदाम मलहारा टोले नवादा के प्रांगण में हुई. इसकी अध्यक्षता पैक्स अध्यक्ष राम लखन सिंह ने की. बैठक में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अजीत कुमार ने सहकारिता संबंधी प्रबंध कार्यकारिणी एवं पैक्स अध्यक्ष को विस्तार से जानकारी दी. अजीत कुमार ने कहा कि सहकारिता का […]
