'जीवन की सफलता के लिए शिव को बनायें गुरु'

(फोटो नंबर-1,2) परिचय-कार्यक्रम में शामिल महिला शिव शिष्यअंबा (औरंगाबाद) जीवन को सफल बनाने के लिए शिव को गुरु बनाना होगा. ये बातें शिव गुरु परिचर्चा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ गुरु भाई हरिंद्रनंद के पीए रणधीर कुमार ने कहीं. उन्होंने कहा कि शिव को गुरु के रूप में अपना कर हम घर बैठे ज्ञान की […]

(फोटो नंबर-1,2) परिचय-कार्यक्रम में शामिल महिला शिव शिष्यअंबा (औरंगाबाद) जीवन को सफल बनाने के लिए शिव को गुरु बनाना होगा. ये बातें शिव गुरु परिचर्चा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ गुरु भाई हरिंद्रनंद के पीए रणधीर कुमार ने कहीं. उन्होंने कहा कि शिव को गुरु के रूप में अपना कर हम घर बैठे ज्ञान की प्राप्ति कर सकते है. इसके लिए कहीं अन्यत्र जाने की जरूरत नहीं है. व्यक्ति को पूजा करने के लिए मंदिर व धर्मस्थलों में जाने की आवश्यकता नहीं, बल्कि मन को साफ रख कर हम दिल को मंदिर बना पूजा कर सकते है. कार्यक्रम की अध्यक्षता नागेश सिंह व संचालन शारदा सिंह ने की. परिचर्चा में महिला शिष्यों की अधिक भागीदारी देखी गयी. वक्ताओं ने शिव को गुरु बनाने के लिये तीन सूत्रों को विस्तार से बताया और कहा कि आप अपने कार्य को करते हुए इन सूत्रों का पालन करे. चर्चा करने के लिये आयोजन की जरूरत नहीं आप जिसके पास बैठे हो दूसरे बातों की जगह शिव को गुरु बनाने की चर्चा करे. दया मांगना और नम: शिवाय का जाप करने के लिए भी कहीं धर्मस्थल में जाने की जरूरत नहीं है. कार्यक्रम में मंच से गुरु भजन भी प्रस्तुत किया गया. गुरु देव एक तुम्हीं हो भव पार करने वाले, गुरुदेव तुम्हारे चरणों का एकमात्र सहारा मिल जाता है आदि भजन को सुन कर सभी श्रद्धालु झूम उठे. इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद , शिव पूजन सिंह, धीरेंद्र वर्मा, बलीराम सिंह, दिलीप सिंह, डॉ धीरेंद्र वर्मा, डॉ निर्मला वर्मा आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >