हत्या का आरोपित पति गिरफ्तार

दाउदनगर (अनुमंडल) पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोपित पति भरत यादव को देवदतपुर गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि उस पर लगभग तीन महीना पहले अपनी पत्नी की हत्या करने का आरोप है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि लगभग तीन महीना पहले आरोपित ने अपनी पत्नी के […]

दाउदनगर (अनुमंडल) पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोपित पति भरत यादव को देवदतपुर गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि उस पर लगभग तीन महीना पहले अपनी पत्नी की हत्या करने का आरोप है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि लगभग तीन महीना पहले आरोपित ने अपनी पत्नी के साथ बुरी तरह से मारपीट की थी, जिसके बाद उसकी पत्नी गुस्से में आकर अनुग्रह नारायण रेलवे स्टेशन के आसपास चली गयी थी और वहां जाकर उसने रेल से कट कर अपनी जान दे दी थी. इस संबंध में मृतका के पिता द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में पति भरत यादव को नामजद आरोपित बनाया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >