हसपुरा (औरंगाबाद) हसपुरा बाजार के नरसंद मोड़ पर ट्रक की चपेट में आने से हबसपुर ग्राम निवासी सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे रेफरल अस्पताल में ग्रामीणों के सहयोग से भरती कराया गया. बताया जाता है कि घायल युवक सुनील कुमार रात्रि प्रहरी का काम कस्तूरबा विद्यालय हसपुरा में करता है. अपनी ड्यूटी से गांव लौट रहा था. धक्का लगनेे के उपरांत ट्रक चालक फरार हो गया. मौके पर हसपुरा पुलिस पहुंच कर ट्रक को अपने कब्जे में लेकर थाना ले गयी. नरसंद मोड़ संकीर्ण होने से बराबर दुर्घटना होते रहती है.
ट्रक की चपेट में आकर युवक घायल
हसपुरा (औरंगाबाद) हसपुरा बाजार के नरसंद मोड़ पर ट्रक की चपेट में आने से हबसपुर ग्राम निवासी सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे रेफरल अस्पताल में ग्रामीणों के सहयोग से भरती कराया गया. बताया जाता है कि घायल युवक सुनील कुमार रात्रि प्रहरी का काम कस्तूरबा विद्यालय हसपुरा में करता है. अपनी […]
