पारिवारिक कलह में महिला ने लगायी फांसी

औरंगाबाद (ग्रामीण) : मदनपुर थाना क्षेत्र के जुड़ाही गांव में एक महिला द्वारा पारिवारिक कलह से ऊब कर फांसी लगा कर जान देने का मामला प्रकाश में आया है. घटना गुरुवार की है. मिली जानकारी के अनुसार आनंद पासवान की पत्नी कंचन देवी अपने दो बच्चों के साथ गांव में ही रहती थी. इस बीच […]

औरंगाबाद (ग्रामीण) : मदनपुर थाना क्षेत्र के जुड़ाही गांव में एक महिला द्वारा पारिवारिक कलह से ऊब कर फांसी लगा कर जान देने का मामला प्रकाश में आया है. घटना गुरुवार की है. मिली जानकारी के अनुसार आनंद पासवान की पत्नी कंचन देवी अपने दो बच्चों के साथ गांव में ही रहती थी. इस बीच वह पारिवारिक कलह का सामना कर रही है.

गुरुवार को अपने दो छोटे बच्चों को पास के ही एक घर में रख कर अपने घर गयी और फांसी लगा कर जान दे दी. इधर ग्रामीणों ने परिजनों के सहयोग से रात में ही शव को पुलिस के भय से जला दिया. बताया जाता है कि पति और ससुर दोनों बाहर में रह कर किसी फैक्टरी में काम करते हैं. इस संबंध में मदनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि इस तरह की कोई जानकारी नहीं है. फिर भी मामले की छानबीन करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >