दाउदनगर (अनुमंडल)प्रखंड के गोरडीहा पैक्स के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की बैठक पैक्स अध्यक्ष सुबोध कुमार शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक की शुरुआत में श्री शर्मा ने अपने दुबारा निर्वाचन के लिए मतदाताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि किसानों के लिए सरकार द्वारा उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं को ईमानदारी व पारदर्शिता पूर्वक किसानों तक पहुंचाना पहली प्राथमिकता होगी. बैठक में किसानों के हीत लिए कई प्रस्ताव पारित किये गये. श्री शर्मा ने बताया कि कृषि कार्य के लिए पैक्स द्वारा किसानों को ऋण देने का निर्णय लिया गया है. धान अधिप्राप्ति अधिकाधिक सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया. खाद की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में सुनिश्चित कराने हेतु हर संभव प्रयास करने का निर्णय लिया गया. पैक्स गोदाम का निर्माण जल्द कराने का अनुरोध सरकार से करने का प्रस्ताव पारित किया गया. इस बैठक में सदस्य चितरंजन कुंवर, चनारिक यादव, शिव दयाल प्रजापत, पुष्पलता देवी, सुमन देवी, आशा देवी, पार्वती देवी, रामचंद्र राम, पैक्स प्रबंधक ललन प्रसाद प्रमुख रूप से मौजूद थे.
पैक्स देगा किसानों को ऋण
दाउदनगर (अनुमंडल)प्रखंड के गोरडीहा पैक्स के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की बैठक पैक्स अध्यक्ष सुबोध कुमार शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक की शुरुआत में श्री शर्मा ने अपने दुबारा निर्वाचन के लिए मतदाताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि किसानों के लिए सरकार द्वारा उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं को ईमानदारी व पारदर्शिता पूर्वक […]
