बच्चों को दिये जायेंगे अंडे

हसपुरा (औरंगाबाद)बाल कुपोषण मुक्त बिहार बनाने के उद्देश्य को लेकर सभी आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को बुधवार एवं शुक्रवार को एक-एक अंडा खिलाया जायेगा. ताकि कुपोषण से मुक्ति मिल सके. उक्त बातें अपने कार्यालय कक्ष में सीडीपीओ उषा किरण ने पत्रकारों से कहीं. उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा अंडा खाने से वंचित नहीं रहे. […]

हसपुरा (औरंगाबाद)बाल कुपोषण मुक्त बिहार बनाने के उद्देश्य को लेकर सभी आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को बुधवार एवं शुक्रवार को एक-एक अंडा खिलाया जायेगा. ताकि कुपोषण से मुक्ति मिल सके. उक्त बातें अपने कार्यालय कक्ष में सीडीपीओ उषा किरण ने पत्रकारों से कहीं. उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा अंडा खाने से वंचित नहीं रहे. इसका पूरा ख्याल आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका को करन है. उन्होंने बताया कि बुधवार एवं शुक्रवार को केंद्र के बच्चे, धात्री तथा गर्भवती महिलाओं को एक-एक उबला अंडा दिया जाना है. इस तरह के कार्यक्रम पिछले बुधवार से शुरू हो गयी है. आंगनबाड़ी सेविका द्वारा अंडा नहीं बांटे जाने की शिकायत मिलने पर सेविका कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >