मरीज बाहर से लाते सिरिंज व स्लाइन

औरंगाबाद (नगर). सरकार के आला अधिकारी से लेकर मंत्री तक भले ही स्वास्थ्य के क्षेत्र में तेजी से सुधार का दावा कर रहे हों, पर दिनों-दिन जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बदतर होती जा रही है. सदर अस्पताल में इन दिनों सिरिंज व स्लाइन भी उपलब्ध नहीं है. मरीजों को बाहर से खरीद कर […]

औरंगाबाद (नगर). सरकार के आला अधिकारी से लेकर मंत्री तक भले ही स्वास्थ्य के क्षेत्र में तेजी से सुधार का दावा कर रहे हों, पर दिनों-दिन जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बदतर होती जा रही है. सदर अस्पताल में इन दिनों सिरिंज व स्लाइन भी उपलब्ध नहीं है. मरीजों को बाहर से खरीद कर लाना पड़ता है. यहीं स्थिति एचआइवी विभाग की है. यह कहना गलत नहीं होगा कि इन दिनों सदर अस्पताल खुद रूई और सूई दोनों का मुहताज है. इस संबंध में सदर अस्पताल के सिविल सर्जन परशुराम भारती ने बताया कि ऐसी कोई सूचना नहीं है. यदि सिरिंज व आरएल स्लाइन खत्म हो गयी होगी तो शीघ्र ही उपलब्ध करायी जायेगी. गौरतलब है कि चार दिन पूर्व जिले के प्रभारी मंत्री डॉ विनोद प्रसाद यादव ने सदर अस्पताल के औचक निरीक्षण में काफी खामियां पायी थी. इस पर उन्होंने सिविल सर्जन को सुधार लाने का निर्देश दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >