अखिल भारतीय खेतिहर ग्रामीण मजदूर संघ ने दिया धरना (फोटो नंबर-8) परिचय-धरने को संबोधित करते राष्ट्रीय संयोजक दिलीप कुमार सिंह.गोह (औरंगाबाद). प्रखंड सह अंचल परिसर में अखिल भारतीय खेतिहर ग्रामीण मजदूर संघ के सदस्यों ने राष्ट्रीय संयोजक दिलीप कुमार सिंह रामजी के नेतृत्व में धरना दिया. उन्होंने कहा कि सरकार एक सोची समझी राजनीति साजिश के तहत लोगों को राशन कार्ड मुहैया नहीं करा पा रही है. केंद्र सरकार के डीजल-पेट्रोल की कीमत कम करने के बावजूद यात्री किराया कम नहीं किया गया है. बिजली विभाग की गलत नीतियों के कारण उपभोक्ताओं को ज्यादा बिल देना पड़ रहा है. डीजल अनुदान योजना, इंदिरा आवास, मनरेगा, जॉब कार्ड, नलकूप योजना सुचारु रूप से चलाने व दबंगों द्वारा जमीन पर से कब्जा हटवाने को लेकर धरना दिया गया. उन्होंने सरकार से इन मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की. धरने में कार्यक्रम पदाधिकारी भोला सिंह, बैजनाथ सिंह, जवाहर पासवान, संजय सिंह, राज वल्लभ राम, सत्यदेव पासवान, उदित नारायण चंद्रवंशी, महेंद्र कुमार, मुन्ना राम, राम सिगरी देवी, कसरत पासवान व मुंगेश्वरी कुंवर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.
राशन कार्ड नहीं देना एक साजिश
अखिल भारतीय खेतिहर ग्रामीण मजदूर संघ ने दिया धरना (फोटो नंबर-8) परिचय-धरने को संबोधित करते राष्ट्रीय संयोजक दिलीप कुमार सिंह.गोह (औरंगाबाद). प्रखंड सह अंचल परिसर में अखिल भारतीय खेतिहर ग्रामीण मजदूर संघ के सदस्यों ने राष्ट्रीय संयोजक दिलीप कुमार सिंह रामजी के नेतृत्व में धरना दिया. उन्होंने कहा कि सरकार एक सोची समझी राजनीति साजिश […]
