शिकायत हमसे नहींे विधायक से करें

औरंगाबाद (नगर)कार्यक्रम के बाद जब पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लौटने लगे तो कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोक कर आवेदन देने की कोशिश की. इस पर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुस्कुराते हुए कहा कि जो भी शिकायत व दिक्कत है वह हमसे कहने की जरूरत नहीं है और न ही आवेदन की, जो भी समस्याएं व […]

औरंगाबाद (नगर)कार्यक्रम के बाद जब पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लौटने लगे तो कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोक कर आवेदन देने की कोशिश की. इस पर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुस्कुराते हुए कहा कि जो भी शिकायत व दिक्कत है वह हमसे कहने की जरूरत नहीं है और न ही आवेदन की, जो भी समस्याएं व शिकायतें हैं वह रफीगंज के विधायक अशोक कुमार सिंह जी से कहें और उन्हीं से मिलें. आपका हर समस्या का निदान किया जायेगा.सड़क मार्ग से पहुंचे सभा स्थल पूर्व मुख्यमंत्री गया में संकल्प यात्रा पूरा करने के बाद सड़क मार्ग से औरंगाबाद सभा स्थल पहुंचे. औरंगाबाद व गया की सीमा पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और साथ चल दिये. आगे-आगे युवाओं की मोटरसाइकिल जुलूस और फिर पीछे से उनका काफिला सभा स्थल तक पहुंचा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >