टोलासेवकों ने समस्याओं पर की चर्चा

हसपुरा (औरंगाबाद)प्रखंड मुख्यालय स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में प्रखंडस्तरीय टोला सेवकों की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता टोला सेवक महेंद्र राजवंशी ने की. संचालन ललन चौधरी ने किया. बैठक में टोला सेवकों ने अपनी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की. टोला सेवकों के बीच ललन चौधरी ने कहा कि आगामी छह दिसंबर को पटना के […]

हसपुरा (औरंगाबाद)प्रखंड मुख्यालय स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में प्रखंडस्तरीय टोला सेवकों की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता टोला सेवक महेंद्र राजवंशी ने की. संचालन ललन चौधरी ने किया. बैठक में टोला सेवकों ने अपनी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की. टोला सेवकों के बीच ललन चौधरी ने कहा कि आगामी छह दिसंबर को पटना के गांधी मैदान में संविधान निर्माता डॉ भीम राव आंबेडकर की पुण्यतिथि मनायी जा रही है. इसमें अधिक से अधिक भागीदारी हो इसके लिए गांव-गांव में प्रचार-प्रसार किया जायेगा. टोला सेवकों ने अपनी उपस्थिति विवरणी को माह के 25 तारीख तक बीआरसी कार्यालय में जमा करने का निर्णय लिया. बैठक में मंगल चौधरी, अजय चौधरी, नगीना कुमारी सहित दर्जनों टोला सेवक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >