अनुमंडल के लिए शर्तो को पूरा करता है नवीनगर

नवीनगर (औरंगाबाद)नवीनगर औरंगाबाद जिले का सबसे बड़ा प्रखंड होने के बावजूद इसे अब तक अनुमंडल का दर्जा नहीं मिल सका है. जबकि, सभी शर्तों को नवीनगर प्रखंड पूरा करता है. एनटीपीसी व एनपीजीसी सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट से लेकर अस्पताल, महाविद्यालय, शिक्षा से जुड़े कई कार्यालय, दूरसंचार आदि कई बड़े कार्यालय हैं, जो अनुमंडल बनाने […]

नवीनगर (औरंगाबाद)नवीनगर औरंगाबाद जिले का सबसे बड़ा प्रखंड होने के बावजूद इसे अब तक अनुमंडल का दर्जा नहीं मिल सका है. जबकि, सभी शर्तों को नवीनगर प्रखंड पूरा करता है. एनटीपीसी व एनपीजीसी सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट से लेकर अस्पताल, महाविद्यालय, शिक्षा से जुड़े कई कार्यालय, दूरसंचार आदि कई बड़े कार्यालय हैं, जो अनुमंडल बनाने के शर्तों को पूरा करता है. यदि इस प्रखंड को अनुमंडल का दर्जा मिल जाता है तो अति उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र होने की वजह से प्रशासनिक अधिकारियों को शांति व कानून व्यवस्था बनाये रखने में सहूलियत के साथ-साथ सरकार को आर्थिक बोझ भी कम पड़ेंगे तथा क्षेत्र के लोगों को परेशानी से भी निजात मिलेगी. नवीनगर को अनुमंडल बनाने की मांग वर्षों से जारी है. इसे उग्र रूप देते हुए जन विकास विकास परिषद ने अनिश्चितकालीन धरने पर पिछले दो दिनों से लोग बैठे है. इस मांग को लेकर विभिन्न पार्टी के सभी नेता, कार्यकर्ता, समाजसेवी, बुद्धिजीवी सबों का मत एक समान है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >