प्रारंभ से ही बच्चे करते उच्च दक्षता की तैयारी

मदनपुर (औरंगाबाद) बच्चों के बीच गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने में राइज हाइ पब्लिक स्कूल एरकी कला जिले का गौरव बनेगा. विद्यालय के प्राचार्य सुष्मिता दूबे ने बताया कि बाल मंगल एजुकेशनल ट्रस्ट बंगलोर द्वारा देश के ख्याति प्राप्त आइआइटी व आइआइएम के सपना को साकार करने हेतु विद्यालय की स्थापना की गयी है. पूरे देश में […]

मदनपुर (औरंगाबाद) बच्चों के बीच गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने में राइज हाइ पब्लिक स्कूल एरकी कला जिले का गौरव बनेगा. विद्यालय के प्राचार्य सुष्मिता दूबे ने बताया कि बाल मंगल एजुकेशनल ट्रस्ट बंगलोर द्वारा देश के ख्याति प्राप्त आइआइटी व आइआइएम के सपना को साकार करने हेतु विद्यालय की स्थापना की गयी है. पूरे देश में इस तरह के कई विद्यालय बनाये गये है, ताकि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभावान बच्चों को उच्च शिखर पर पहुंचाने में यह विद्यालय सार्थक हो सके. साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन के तहत 17वां नेशनल साइंस ओलंपियाड का आयोजन किया गया है. विद्यालय के वर्ग दो, तीन व चार के बच्चे इसमें हिस्सा ले रहे है. 25 नवंबर को विज्ञान की परीक्षा ली गयी. 18 दिसंबर को गणित व 19 जनवरी 2015 को अंगरेजी की परीक्षा होगी. बच्चे वर्तमान बोझिल शिक्षण व्यवस्था से ऊबे नहीं इसलिए विद्यालय में शिक्षा को रुचिकर बना कर खेल-खेल में समझ व सूझ के तहत पढ़ाया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >