औरंगाबाद. राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने एक बयान जारी कर कहा है कि विश्व हिंदू परिषद के नेता अशोक सिंघल द्वारा दिया गया बयान कि आठ सौ साल बाद देश में हिंदू की सरकार बनी है, यह निंदनीय है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इशारे पर यह बात कही गयी है. उन्होंने कहा है कि अशोक सिंघल ने यह बात कह कर देश की अखंडता व एकता को तोड़ने का प्रयास किया है. इस तरह का बयान देश के लिए चिंताजनक है. उन्होेने कहा कि नरेंद्र मोदी ने लोक लुभावने नारे देकर युवाओं को झूठा सपना दिखाया और देश में सरकार बना ली. अब उनके लोग इस तरह से बयान देकर देश का ध्यान बांटना चाहते हैं.
नरेन्द्र मोदी के इशारे पर अशोक सिंघल ने दिया बयानः राजद
औरंगाबाद. राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने एक बयान जारी कर कहा है कि विश्व हिंदू परिषद के नेता अशोक सिंघल द्वारा दिया गया बयान कि आठ सौ साल बाद देश में हिंदू की सरकार बनी है, यह निंदनीय है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इशारे पर यह बात कही गयी […]
