शहर में एसबीआइ की खुली चौथी शाखा औरंगाबाद (नगर)शहर के दानी बिगहा में मंगलवार को भारतीय स्टेट बैंक की शाखा खुली. इसका उद्घाटन बैंक के जेनरल मैनेजर अभिजीत दत्ता व रीजनल मैनेजर अनिल कुमार पांडेय ने किया. इस दौरान जेनरल मैनेजर ने कहा कि बैंक का मुख्य उद्देश्य है ग्राहकों को लेन-देन करने में किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो, बल्कि समय पर काम हो. इसी उद्देश्य से शाखा खोली गयी है. औरंगाबाद शहर में एसबीआइ की चौथी शाखा है. इस बैंक में अभी 300 ग्राहक हैं. इस बैंक की शाखा में लॉकर की सुविधा उपलब्ध है. इस मौके पर बैंक के मुख्य प्रबंधक प्रशासन सीएस सिन्हा, मुख्य प्रबंधक ग्रामीण एके द्विवेदी, शाखा प्रबंधक प्रमोद कुमार सिंह, डॉ राजीव रंजन वर्मा, सीतयोग इंजीनियरिंग कॉलेज के सचिव राजेश कुमार व अन्य उपस्थित थे.
(फोटो नंबर-8) परिचय-बैंक का उदघटन जीएम अभिजीत दत्ता व अन्य
शहर में एसबीआइ की खुली चौथी शाखा औरंगाबाद (नगर)शहर के दानी बिगहा में मंगलवार को भारतीय स्टेट बैंक की शाखा खुली. इसका उद्घाटन बैंक के जेनरल मैनेजर अभिजीत दत्ता व रीजनल मैनेजर अनिल कुमार पांडेय ने किया. इस दौरान जेनरल मैनेजर ने कहा कि बैंक का मुख्य उद्देश्य है ग्राहकों को लेन-देन करने में किसी […]
