ओबरा (औरंगाबाद). प्रखंड की ऊब पंचायत के रामपुर मोड़ के पास मंगलवार के दिन पैक्स अध्यक्ष आशा देवी की अध्यक्षता में पंचायत के विकास को लेकर पैक्स सदस्यों के साथ बैठक की गयी. इसमें आसपास के गांवों के लोग उपस्थित हुए. पैक्स अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र यादव ने बताया कि ऊब पैक्स का विकास करने के लिए यह बैठक की गयी. इधर, पैक्स अध्यक्ष आशा देवी ने बताया कि ऊब पंचायत के लोगों ने हमें जो जिम्मेवारी दी है उसे हर संभव पूरी करूंगी. उन्होंने सभी सदस्यों व पदाधिकारियों के जागरूक हुए बिना संभव नहीं है. उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर खाद देने के साथ अन्य सारी सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेंगी. इस मौके पर प्रबंधक कलीमुद्दीन, सदस्य अरुण पासवान, जय प्रकाश, रेशमी देवी, प्रतिमा देवी, राजंती देवी, अवधेश कुमार, जनार्दन कुमार, ब्रज किशोर सिंह व मोहम्मद शम्मद अंसारी सहित अन्य सदस्य मौजूद थे.
पैक्स अध्यक्ष ने की किसानों के साथ की बैठक
ओबरा (औरंगाबाद). प्रखंड की ऊब पंचायत के रामपुर मोड़ के पास मंगलवार के दिन पैक्स अध्यक्ष आशा देवी की अध्यक्षता में पंचायत के विकास को लेकर पैक्स सदस्यों के साथ बैठक की गयी. इसमें आसपास के गांवों के लोग उपस्थित हुए. पैक्स अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र यादव ने बताया कि ऊब पैक्स का विकास करने के […]
