अगलगी में घर जलकर राख

ओबरा (औरंगाबाद)प्रखंड मुख्यालय स्थित थाना मोड़ के समीप सूरदास डोम के घर में अचानक आग लगने से हजारों रुपये की संपत्ति जल कर राख हो गया. अगलगी की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष रितुराज सिंह ने त्वरित अग्निशामक दल बुला कर आग पर काबू पा लिया. थानाध्यक्ष व स्थानीय मुखिया प्रमोद भगत से घटनास्थल पर पहुंच […]

ओबरा (औरंगाबाद)प्रखंड मुख्यालय स्थित थाना मोड़ के समीप सूरदास डोम के घर में अचानक आग लगने से हजारों रुपये की संपत्ति जल कर राख हो गया. अगलगी की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष रितुराज सिंह ने त्वरित अग्निशामक दल बुला कर आग पर काबू पा लिया. थानाध्यक्ष व स्थानीय मुखिया प्रमोद भगत से घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया. जानकारी के अनुसार, घर में रखे कपड़े, अनाज, बरतन जल कर राख हो गया है. इधर अंचलाधिकारी अनिल कुमार चौधरी ने बताया कि राजस्व कर्मचारी शांति देवी को जांच के लिए भेजा गया है. जांच प्रतिवेदन आने के बाद अग्निपीडि़त परिवार को आपदा राहत के तहत सहायता मुहैया कराया जायेगा. इधर, महुआंव पंचायत के सरपंच कपिलदेव शर्मा के गोशाला में अचानक आग लगने से दो मवेशी झुलस गये. ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >