कंप्यूटर प्रशिक्षण से वंचित करने की शिकायत

औरंगाबाद (कोर्ट) शहर के अनुग्रह नगर मुहल्ला निवासी युवक मनीष कुमार सिन्हा ने जिला योजना कार्यालय द्वारा संचालित एसीए स्कीम के तहत दी जाने वाली नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण से वंचित करने की शिकायत की है. इस मामले में युवक ने जिलाधिकारी नवीन चंद्र झा को भी एक आवेदन दिया है. युवक ने कहा है कि […]

औरंगाबाद (कोर्ट) शहर के अनुग्रह नगर मुहल्ला निवासी युवक मनीष कुमार सिन्हा ने जिला योजना कार्यालय द्वारा संचालित एसीए स्कीम के तहत दी जाने वाली नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण से वंचित करने की शिकायत की है. इस मामले में युवक ने जिलाधिकारी नवीन चंद्र झा को भी एक आवेदन दिया है. युवक ने कहा है कि बीच प्रशिक्षण से बाहर निकाल देना जिंदगी के साथ खिलवाड़ है. उन्होंने कहा कि वह कंप्यूटर प्रशिक्षण संस्थान का पहले बैच का प्रशिक्षणार्थी है. उसका रौल नंबर आठ है. 17 अक्तूबर को प्रशिक्षण अवधि के दौरान ही संचालक द्वारा बाहर निकाल दिया गया. इसका कारण था कि उसके एक दिन पूर्व सभी प्रशिक्षणार्थी को अलग-अलग कंप्यूटर सेट पर बैठाया गया था और उन्हें एक दूसरे प्रशिक्षणार्थी के साथ बैठाया गया था. जब इसकी शिकायत की तो अगले दिन कक्षा से बाहर निकाल दिया गया. युवक ने इसका आरोप जिला योजना पदाधिकारी व संस्थान के शिक्षकों पर लगाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >