औरंगाबाद (नगर) जिले में बनाये जा रहे आधार कार्ड में बढ़ती अनियमितता को लेकर वरीय पदाधिकारियों से शिकायत की गयी है. इस पर जिलाधिकारी नवीन चंद्र ने संज्ञान लेते हुए उपविकास आयुक्त भुवनेश्वर मिश्रा को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. जिलाधिकारी ने बताया कि आधार कार्ड बनाने के नाम पर पैसा वसूली करने, समय पर आधार कार्ड नहीं बनाने जैसी लगातार शिकायतें मिल रही है. इसे देखते हुए उपविकास आयुक्त को स्थल निरीक्षण कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है, ताकि आम लोगों का सही समय पर आधार कार्ड बन सके और उन्हें कोई परेशानी न हो. डीएम ने यह भी बताया है कि आधार कार्ड बनाने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाना है.
आधार कार्ड बनाने में अनियमितता की होगी जांच
औरंगाबाद (नगर) जिले में बनाये जा रहे आधार कार्ड में बढ़ती अनियमितता को लेकर वरीय पदाधिकारियों से शिकायत की गयी है. इस पर जिलाधिकारी नवीन चंद्र ने संज्ञान लेते हुए उपविकास आयुक्त भुवनेश्वर मिश्रा को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. जिलाधिकारी ने बताया कि आधार कार्ड बनाने के नाम पर पैसा वसूली […]
