औरंगाबाद (नगर) युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विश्व हिंदू परिषद अशोक सिंघल का पुतला दहन किया. अशोक सिंघल के बयान के खिलाफ युवा कांग्रेसियों ने उनका पुतला फूंका. इस दौरान पार्टी के मीडिया प्रभारी मोहम्मद शाहनवाज रहमान उर्फ सल्लू खान ने कहा कि अशोक सिंघल ने कहा है कि दिल्ली में कई साल बाद हिंदू सरकार बनी है. यह असंवैधानिक बयान है. इस तरह का बयान देकर समाज को विभाजित करने का प्रयास किया जा रहा है. सता सुख मिलने से भाजपा व विहिप नेता का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है. इस मौके पर अभिजीत सिंह, रामाकांत पांडेय, मुन्ना कुमार, परमजीत व अन्य उपस्थित थे.
विहिप नेता का युवा कांग्रेसियों ने फूंका पुतला
औरंगाबाद (नगर) युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विश्व हिंदू परिषद अशोक सिंघल का पुतला दहन किया. अशोक सिंघल के बयान के खिलाफ युवा कांग्रेसियों ने उनका पुतला फूंका. इस दौरान पार्टी के मीडिया प्रभारी मोहम्मद शाहनवाज रहमान उर्फ सल्लू खान ने कहा कि अशोक सिंघल ने कहा है कि दिल्ली में कई साल बाद […]
