दाउदनगर (अनुमंडल)रालोसपा द्वारा निकाली गयी श्रद्धांजलि रथ रविवार को दाउदनगर पहुंची. रथ यात्रा के संयोजक व रालोसपा किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुशवाहा के नेतृत्व में रथ पर सवार प्रदेश महासचिव प्रवीण कुमार, प्रदेश सचिव डॉ वीरेंद्र सिंह, प्रदेश संगठन सचिव कामता प्रसाद कुशवाहा, मो साजिद हुसैन, योगेंद्र चौहान, डॉ जितेंद्र शुक्ल समेत अन्य नेताओं का स्वागत प्रखंड रालोसपा अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह व प्रखंड सचिव उमानाथ भगत के नेतृत्व में किया गया. संसा, भखरूआ व दाउदनगर बाजार में आयोजित नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि हम अपने साथियों की शहादत को बेकार नहीं जाने देंगे.जंगलराज व स्वार्थ की राजनीति को ध्वस्त कर देंगे. बिहार के कोने-कोने में जाकर महागंठबंधन की हकीकत को आम जनता को बतायेंगे. वक्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सता में बने रहने के लिये उन्होंने राजद के साथ समझौता कर लिया. जबकि 19 अक्तूबर 1994 को बिहार में जंगलराज के खात्मे के लिए जार्ज फर्नाडींस के नेतृत्व में समता पार्टी का गठन किया गया था. उस दौरान समता पार्टी के लगभग 300 कार्यकर्ता शहीद हुए थे. नेताओं ने कहा कि धीरे-धीरे समता पार्टी के मजबूत व स्वाभिमानी साथियों को अपमानित किया जाने लगा तथा जंगलराज के नेताओं को तरजीह दिया जाने लगा. यह तथाकथित सुशासन राज्य अब जंगलराज-2 में बदल गया है. इस मौके पर रालोसपा महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष सुनैना देवी, युवा रालोसपा के प्रदेश महासचिव सत्येंद्र कुशवाहा, जैनेंद्र कुशवाहा व अन्य मौजूद थे.
स्वार्थ की राजनीति को करेंगे ध्वस्त: रालोसपा(फोटो नंबर-35) परिचय-श्रद्धांजलि रथ के साथ मौजूद रथ यात्रा के संयोजक विजय कुशवाहा एवं अन्य नेता
दाउदनगर (अनुमंडल)रालोसपा द्वारा निकाली गयी श्रद्धांजलि रथ रविवार को दाउदनगर पहुंची. रथ यात्रा के संयोजक व रालोसपा किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुशवाहा के नेतृत्व में रथ पर सवार प्रदेश महासचिव प्रवीण कुमार, प्रदेश सचिव डॉ वीरेंद्र सिंह, प्रदेश संगठन सचिव कामता प्रसाद कुशवाहा, मो साजिद हुसैन, योगेंद्र चौहान, डॉ जितेंद्र शुक्ल समेत अन्य […]
