एनटीपीसी के मजदूरों ने किया थाने का घेराव

नवीनगर : एनटीपीसी खैरा पुलिस द्वारा बिजली घर का निर्माण करा रहे जिलियन कंपनी के ठेकेदार आरके सिंह को गिरफ्तार कर लिये जाने के बाद एनटीपीसी के मजदूर आक्रोशित हो गये. एनटीपीसी बिजली निर्माण कार्य को घूम-घूम कर मजदूरों ने बंद कराया. इसके बाद खैरा थाना का घेराव किया. इस दौरान मजदूर सुभाष आनंद, विजय […]

नवीनगर : एनटीपीसी खैरा पुलिस द्वारा बिजली घर का निर्माण करा रहे जिलियन कंपनी के ठेकेदार आरके सिंह को गिरफ्तार कर लिये जाने के बाद एनटीपीसी के मजदूर आक्रोशित हो गये. एनटीपीसी बिजली निर्माण कार्य को घूम-घूम कर मजदूरों ने बंद कराया. इसके बाद खैरा थाना का घेराव किया.

इस दौरान मजदूर सुभाष आनंद, विजय सिंह, अजीत सिंह, अजय कुमार,वीरेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार सहित सैकड़ों मजदूरों ने गिरफ्तार किये गये ठेकेदार को रिहा करने को लेकर थानाध्यक्ष के खिलाफ घंटों देर तक नारेबाजी किया. थाना का घेराव किये हुए मजदूरों का कहना था कि थानाध्यक्ष किसी व्यक्ति के बहकावे में आकर गिरफ्तार कर थाने लाये है. इन्हें जब तक थाना से रि हा नहीं किया जाता है तब तक हम सभी मजदूर काम का बहिष्कार करेंगे.

इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि मजदूरों द्वारा थाना का घेराव नहीं किया गया था. बल्कि कुछ मजदूर ठेकेदार से मिलने के लिए आये थे. यहां तक कि निर्माण कार्य भी जारी है. जिन मजदूरों का पैसा बकाया है उन्हें भुगतान भी किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >