25 विकलांगों को मिली ट्राइसाइकिल

औरंगाबाद (सदर) : शहर के अनुग्रह इंटर कॉलेज (गेट स्कूल) के प्रांगण में बुधवार को विकलांग के बीच ट्राइसाइकिल का वितरण किया गया. मुख्यमंत्री विकलांग सशक्तीकरण योजना (संबल) के अंतर्गत सदर प्रखंड के 25 विकलांगों को ट्राइसाइकिल दिया गया. कार्यक्रम में उपस्थित बीडीओ उदय प्रताप सिंह ने बताया कि विकलांग सशक्तीकरण योजना के तहत वित्तीय […]

औरंगाबाद (सदर) : शहर के अनुग्रह इंटर कॉलेज (गेट स्कूल) के प्रांगण में बुधवार को विकलांग के बीच ट्राइसाइकिल का वितरण किया गया. मुख्यमंत्री विकलांग सशक्तीकरण योजना (संबल) के अंतर्गत सदर प्रखंड के 25 विकलांगों को ट्राइसाइकिल दिया गया.

कार्यक्रम में उपस्थित बीडीओ उदय प्रताप सिंह ने बताया कि विकलांग सशक्तीकरण योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2012-13 में ट्राइसाइकिल वितरित किया जा रहा है.

इस योजना के सामान्य घटक के 17 व विशेष घटक के आठ विकलांगों को ट्राइसाइकिल दिया गया है. प्रखंड कल्याण पदाधिकारी ने कहा कि ट्राइसाइकिल मिलने से विकलांगों का आत्मबल मजबूत होगा. वह अपना कार्य खुद कर सकेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >