जलमीनार वर्षो से अधूरा

नवीनगर (औरंगाबाद) : नवीनगर थाने के समीप वर्षो पहले बना जलमीनार अभी तक अधूरा है. ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत जलमीनार का निर्माण कराया गया था, लेकिन नगर वासियों को छह वर्ष बीतने को है, बावजूद अभी तक इससे पानी नहीं मिला है. नगर वासियों को स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के उद्देश्य से इस जलमीनार का […]

नवीनगर (औरंगाबाद) : नवीनगर थाने के समीप वर्षो पहले बना जलमीनार अभी तक अधूरा है. ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत जलमीनार का निर्माण कराया गया था, लेकिन नगर वासियों को छह वर्ष बीतने को है, बावजूद अभी तक इससे पानी नहीं मिला है.

नगर वासियों को स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के उद्देश्य से इस जलमीनार का निर्माण कराया जा रहा था, लेकिन अभी तक एक बूंद पानी नगर वासियों को इससे नसीब नहीं हुआ है.

जलमीनार का निर्माण हो रहा था, तो नगर वासियों में आस जगी थी कि पानी जैसी विकट समस्या से उन्हें निजात मिलेगी, लेकिन इस आस पर भी पानी फिर गया. जलमीनार चालू नहीं होने से नगर वासियों में असंतोष व्याप्त है. नगर पंचायत अधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधि, स्थानीय पुलिस प्रशासन व विधायक को भी इस जल मीनार की ओर कोई ध्यान नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >