औरंगाबाद (सदर) : शहर के पुरानी जीटी रोड स्थित मोटरसाइकिल एजेंसी अभिषेक ऑटो के पीछे रविवार की दोपहर अचानक आग लग गयी. थोड़े ही समय में आग पूरी तरह से फैल गयी और आसपास के पेड़-पौधों को अपनी चपेट में ले लिया.
देखते-देखते हरे-भरे पड़े धू-धू कर जलने लगे. आग की लपटें तेज होती देख आस-पड़ोस के लोगों ने आनन-फानन में अगिAशमन विभाग को सूचना दी. इसकी सूचना मिलते ही दो-दो दमकल घटनास्थल पर पहुंचे. करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आस-पड़ोस के लोगों का कहना था कि दोपहर में सभी अपने-अपने घरों में आराम कर रहे थे.
तभी अचानक कुछ जलने की महक पाकर सभी बाहर आये, तो देखा कि एजेंसी के पीछे खाली पड़ी जमीन में लगे पेड़-पौधे और खर-पतवार में आग लगी हुई है. स्थानीय लोगों ने अगिAशमन विभाग को इसकी सूचना दी. तब जाकर आग पर काबू पाया गया. लोगों का कहना था कि अगर समय पर दमकल घटनास्थल पर नहीं पहुंचती, तो बड़ी घटना भी हो सकती थी.
