मुखबिरी का आरोप लगाते हुए नक्सलियों ने घर से बुला कर ग्रामीण को मार दी गोली

औरंगाबाद : जिले में दिल दहला देने वाली घटना घटी है. नक्सलियों ने परसिया भंडारी गांव निवासी सुनील पासवान को घर से बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के अंजाम देने के बाद नक्सली भाग निकले. घटना की पुष्टि करते हुए एएसपी अभियान राजेश कुमार सिंह ने बताया कि नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप […]

औरंगाबाद : जिले में दिल दहला देने वाली घटना घटी है. नक्सलियों ने परसिया भंडारी गांव निवासी सुनील पासवान को घर से बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के अंजाम देने के बाद नक्सली भाग निकले.

घटना की पुष्टि करते हुए एएसपी अभियान राजेश कुमार सिंह ने बताया कि नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाते हुए ग्रामीण सुनील पासवान की हत्या कर दी है. देव थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया है. वहीं, नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल कायम है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >