औरंगाबाद/मदनपुर : मदनपुर प्रखंड के खिरियावां गांव निवासी माखन पासवान की विवाहिता बेटी रेणु देवी की मौत एक घटना में हो गयी. पता चला कि उसकी मौत खाना बनाने के दौरान आग से झुलस जाने के बाद हुई. हालांकि, मृतका की मां लिलावती देवी व अन्य परिजन अपने दामाद पर हत्या का आरोप लगा रहे है. मामला यह है कि सात माह पहले रेणु की शादी गया जिले के बांकेबाजार इलाके हरनकेल गांव निवासी नन्हक पासवान के बेटा चंदन कुमार के साथ हुई थी.
खिरियावां की रहनेवाली एक बेटी चेन्नई में झुलसी, मौत
औरंगाबाद/मदनपुर : मदनपुर प्रखंड के खिरियावां गांव निवासी माखन पासवान की विवाहिता बेटी रेणु देवी की मौत एक घटना में हो गयी. पता चला कि उसकी मौत खाना बनाने के दौरान आग से झुलस जाने के बाद हुई. हालांकि, मृतका की मां लिलावती देवी व अन्य परिजन अपने दामाद पर हत्या का आरोप लगा रहे […]

चंदन चेन्नई में किसी कंपनी में काम कर रहा था और पत्नी के साथ किराये के मकान में रह रहा था. चार दिन पहले रेणु खाना बनाने के दौरान झुलस गयी, जिसके बाद उसका इलाज चेन्नई के एक अस्पताल में हुआ, फिर उसके पति ने रांची रिम्स में भर्ती कराया.
रविवार की सुबह उसकी मौत हो गयी. इसके बाद पति शव लेकर अपने गांव पहुंचा. इसी बीच मृतका के पिता को घटना की सूचना मिली और वह बेटी का शव के अंतिम दर्शन के लिए खिरियावां पहुंचाने की बात दामाद से कही.
इसके बाद चंदन के पिता नन्हक पासवान बहू का शव लेकर देर शाम खिरियावां पहुंचे, इसी क्रम में विवाद उत्पन्न हो गयी और मायके वाले ससुराल वाले से भीड़ गये. इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी. मदनपुर थाना की पुलिस पहुंची और मामले में हस्तक्षेप कर शव ससुराल वाले के हवाले कर दिया. मृतका की मां ने कहा कि उनकी बेटी हादसे का शिकार नहीं हुई, बल्कि उसे पति ने जला कर मार डाला है.
मामला जो हो घटना की चर्चा इलाके में हो रही है. इधर, मदनपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने बताया कि खिरियावां में हंगामा की सूचना पर पुलिस पहुंची थी, जिसके बाद लोगों को शांत कराया गया. मामला मदनपुर थाना क्षेत्र का नहीं है. घटना कहीं और की है. इधर, ससुराल वालों से पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका.