कार से शराब बरामद, धंधेबाज पकड़ाया

अंबा : अंबा थाने की पुलिस एक कार से भार मात्रा में शराब बरामद कर सुमित कुमार नाम के एक धंधेबाज को गिरफ्त में लिया है. यह कार्रवाई थानाध्यक्ष वीरेंद्र पासवान के नेतृत्व में एएसआई सिद्धेश्वर सिंह ने सोमवार की अहले सुबह एनएच 139 से की है. उन्होंने बताया कि धंधेबाज झारखंड से शराब लेकर […]

अंबा : अंबा थाने की पुलिस एक कार से भार मात्रा में शराब बरामद कर सुमित कुमार नाम के एक धंधेबाज को गिरफ्त में लिया है. यह कार्रवाई थानाध्यक्ष वीरेंद्र पासवान के नेतृत्व में एएसआई सिद्धेश्वर सिंह ने सोमवार की अहले सुबह एनएच 139 से की है. उन्होंने बताया कि धंधेबाज झारखंड से शराब लेकर उक्त पथ से गुजर रहा था. उसे जब रूकने के लिए इशारा किया गया, तो वह वाहन का स्पीड और तेज कर दिया. इसी क्रम में उसकी गाड़ी को कुछ दूर तक पीछा कर कब्जे में ले लिया गया.

थानाध्यक्ष ने बताया कि धंधेबाज औरंगाबाद शहर का रहने वाला है. उसकी कार की तलाशी ली गयी, तो उससे 200 एमएल का एक हजार पाउच देशी शराब बरामद हुआ है. उन्होंने बताया कि मामले को लेकर पुलिस के बयान पर मद्य निषेध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए शराब व वाहन जब्त कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
शराब धंधेबाज गिरफ्तार : नवीनगर. प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र के मेंहियां गांव निवासी व शराब धंधेबाज अनिल कुमार सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर में छापेमारी की गयी और झारखंड निर्मित 200 एमएल के 29 पाउच देसी शराब के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >