औरंगाबाद शहर. भूमि विवाद में एक शिक्षक नेता पर रॉड व लाठी-डंडे से हमला कर दिया गया. इस हमले में शहर के गंगटी मुहल्ला निवासी शिक्षक नेता संजय कुमार यादव उर्फ राजीव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये. सदर अस्पताल में उनका इलाज कराया जा रहा है. शिक्षक नेता ने नगर थाना में इसकी शिकायत की है. उन्होंने बताया कि गंगटी मुहल्ले में ही उनकी जमीन है.
भूमि विवाद में शिक्षक नेता पर रॉड से हमला, घायल

भूमि विवाद में शिक्षक नेता पर रॉड से हमला, घायल
Copied link
औरंगाबाद शहर. भूमि विवाद में एक शिक्षक नेता पर रॉड व लाठी-डंडे से हमला कर दिया गया. इस हमले में शहर के गंगटी मुहल्ला निवासी शिक्षक नेता संजय कुमार यादव उर्फ राजीव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये. सदर अस्पताल में उनका इलाज कराया जा रहा है. शिक्षक नेता ने नगर थाना में इसकी […]
उनकी जमीन के आगे धनंजय कुमार यादव व अजय यादव द्वारा घर मकान बनाया जा रहा है. लेकिन, रास्ता नहीं के लिए जगह नहीं छोड़ रहे. इसी बात को लेकर शिक्षक नेता राजीव रविवार की सुबह उक्त दोनों से बात करने गये थे. शिक्षक नेता ने बताया कि नगर परिषद द्वारा रास्ता छोड़े जाने को लेकर नोटिस भी भेजा गया है. इसके बावजूद रास्ता को अवरुद्ध कर मकान बनाया जा रहा है.
जब शिक्षक नेता भी इस संबंध ने बात करने पहुंचे तो उक्त दोनों ने रॉड व लाठी-डंडे से हमला से कर दिया. दोनों ने मिल कर शिक्षक नेता की पिटाई कर दी. आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह उसे बचाया. तब तक उनके परिजन भी वहां पहुंच गये. इसके बाद तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां के डॉक्टरों ने उनका इलाज किया.